फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला कसने से हुई थी मौत, प्रेम-प्रसंग में की गई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। महुला-गढ़वल बांध के पास टेकनपुर के पास नदी किनारे झुरमुट में मिली युवक की लाश मिली थी। पीएम रिपोर्ट के अनुसार गलाकर हत्या की थी। पिता की तहरीर पर दो लोगों को नामजद करते हुए चार-पांच अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

महुला-गढ़वल बांध के किनारे रविवार सुबह एक युवक की लाश मिली थी। तलाशी लेने पर उसके जेब से कोरोना जांच की पर्ची मिली। पर्ची के आधार पर उसकी पहचान महरागंज थाना क्षेत्र के अराजी देवारा गांव निवासी 26 वर्षीय देवनाथ पुत्र सीताराम के रुप में हुई। महराजगंज थाने पर उसके पिता ने शनिवार को गुशुदगी की तहरीर दी थी। इसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत था। वह शुक्रवार से ही घर से लापता था। युवक के गले में गमछा कसा हुआ था। पीएम रिपोर्ट में गला कसकर हत्या की पुष्टि हुई है। युवक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसमें चौधरी यादव निवासी बरियारपुर और रमाशंकर को नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। परिजनों ने लड़की को उसके मौसा के गांव भेज दिया था। युवक लड़की से मिलने वहां भी पहुंच गया था। वहां लड़की के रिश्तेदारों ने दोनों के साथ में पकड़ लिया। इसके बाद युवक की पिटाई की गई थी। लड़के परिजन भी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद युवक की गला कसकर हत्या कर दी गई। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें