रौनापार थाना क्षेत्र के मसूरियापुर गांव के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर साइकल सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को हिरासत में लेकर थाने भेजवा दी और युवक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी श्रीविजय यादव (25) पुत्र रमाकांत घर पर ही रहता था। सोमवार को वह साइकल से रौनापार बाजार आया हुआ था। शाम करीब साढ़े चार बजे बाजार से घर जा रहा था।
जैसे ही वह महुलागढ़वल बांध पर पहुंचा कि सामने से ट्रैक्टर ट्राली पर सिमेंट और बालू लादकर आ रहा था। घटना के समय ट्रैक्टर की गति तेज थी। अचानक श्रीविजय के सामने आ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दिया।
जिससे श्रीविजय सड़क पर गिरा और ट्राली के पहिए से कुचलकर गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक
ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
जब तक लोग घायल को अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि मौत हो गई। श्रीविजय यादव मां-बाप का इकलौता बेटा था।
बलरामपुर : अतरौलिया थाना क्षेत्र के अगया पुल के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो जाने से एक बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल युवक चंदन (22) पुत्र विसनू यादव तहबरपुर थाने के बेलवा बनहरा गांव का निवासी है। वहीं, अहरौला थाना क्षेत्र के बनकटा बसही गांव के पास सोमवार की दोपहर साइकल को बचाने के चक्कर में युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई।
इसहाकपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार (23) पुत्र जीयालाल सोमवार की दोपहर बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में बनकटा बसहीं के पास साइकल को बचाने के चक्कर में प्रमोद की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह गंभीर रुप से घायल हो गया।