फूलपुर। फूलपुर के पास खोरासो मोड़ पर सरकारी शराब की दुकान के पास मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों मृत हाल में युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ापुरबदल गांव निवासी सुनील यादव (43) पुत्र अभयराज यादव खुरासो मोड़ के पास शराब के ठेके पर अक्सर शराब पीने आता था। मंगलवार को भी वह ठेके पर पहुंचा था। शराब पीकर जब वह बाहर निकला तो वहीं गिरकर वह बेहोश हो गया। आस-पास के लोग जब तक उसेे अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मौत की सूचना जब परिवार में पहुंची तो कोहराम मच गया। मौत की खबर सुनते पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। एसआई सुशील दुबे ने बताया कि किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।