रानी की सराय। थाना क्षेत्र के सेमरहा अंडरपास के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव निवासी चंद्रशेखर (38) पुत्र सूर्यवंश सिंह रविवार को घर से किसी कामवश बाहर निकले थे। शाम करीब 6.15 बजे वह सेमरहा अंडरपास के नीचे मिले। उनके मुंह से झाग आ रहा था। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं युवक की मौत को लेकर स्थानीय लोगों चर्चा करते नजर आए कि युवक शराब पी थी। ऊपर से गर्मी भी अधिक थी जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक चंद्रशेखर का एक पुत्र है। वहीं घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।