फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिब्ली कालेज के पूर्व प्रबंधक के घर की हुई कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के बीनपारा निवासी और शिब्ली कॉलेज के पूर्व प्रबंधक के घर की कुर्की की। धोखाधड़ी और गबन के मामले में कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई से गांव में हड़कप मच गया। शिब्ली कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अब्दुल कयूम पर शहर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। सरायमीर के बीनपारा निवासी पूर्व प्रबंधक फरार चल रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर उनके घर पर 82 का नोटिस चस्पा किया गया था। इसके बावजूद पूर्व प्रबंधक हाज़िर नही हुए। इस कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया। सोमवार को कोतवाली पुलिस बीनपारा पहुंची और कुर्की की कार्रवाई की। उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव ने बताया कि कुर्की के बाद समान कोतवाली आजमगढ़ कोतवाली ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम में एसआई उमेश चंद्र यादव, एसआई राज नारायण पांडेय, एसआई विनय सहाय, कांस्टेबल महेंद्र यादव और वंदना शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें