फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक समेत दो की मौत, मड़ई में लगी आग

Wed, 29 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 मंगलवार की सुबह करीब दो घंटे की बारिश ने कई लोगों की गृहस्थी उजाड़ दी। बिजली गिरने से युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही एक भैंस की जान चली गई। इतना ही नहीं, रिहाइशी मड़ई पर बिजली गिरने से लगी आग में एक परिवार की गृहस्थी राख हो गई। इस दौरान चोट लगने से आधा दर्जन से अधिक लोग दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन


मालटारी संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी अभिषेक (18) पुत्र अशोक कुमार मंगलवार की सुबह घर के बगल में स्थित कुड़वा गोड़ारी गांव निवासी सुरेश गुप्ता के निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। बिजली गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

उसने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। वहीं, पल्हना/बोंगरिया संवाददाता के अनुसार,  तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी कला गांव में मंगलवार की दोपहर खेत में गेहू्ं का बोझ उठाते समय बिजली गिरने से कल्पनाथ राजभर (55) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
विज्ञापन


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव निवासी ओमप्रकाश, हरिश्चंद्र, रामदुलारे, रामसकल, रामप्यारे, रामसूरत, श्यामलाल, श्यामबली आदि के मकान ढह गए और घरों के टीनशेड उड़कर नष्ट हो गए। चोट लगने से विमला देवी (45) पत्नी रामसकल, विमला देवी (44) पत्नी हरिश्चंद घायल हो गई। लाटघाट संवाददाता के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरुआ गांव निवासी लालबहादुर सिंह के मुर्गी फार्म का टीनशेड ढह गया। इसमें दर्जनों मुर्गियां दबकर मर गईं, जबकि दर्जनों उड़ गईं।

महराजगंज थाना क्षेत्र के सैथुआ गांव में एक मकान का टीनशेड गिरने से नासिरा (65) पत्नी सत्तार, जानू आलम (30) पुत्र मोहम्मद अली दबकर घायल हो गए। लालगंज संवाददाता के अनुसार, देवगांव कोतवाली क्षेत्र के व्यवहरा गांव निवासी मोहन राम की रिहाइशी मड़ई पर बिजली गिरने से आग लग गई। इसमें मड़ई सहित भीतर रखे गए हजारों रुपये मूल्य की गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गए।

सठियांव क्षेत्र में दो रिहायशी मड़ई राख हो गई। मार्टिनगंज संवाददाता के अनुसार दीदारगंज क्षेत्र के सुघरपुर गांव निवासी कमल राजभर मंगलवार की सुबह सीवान में भैंस चरा रहे थे। बिजली गिरने से उसकी एक भैंस झुलसकर मर गई। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार, मेहनगर थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव निवासी केवला देवी (50) पत्नी शेखू सुबह मकान का टीनशेड गिरने से घायल हो गई। घायल लोग स्थानीय अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें