फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर रही

विज्ञापन
14 पल्हना के कटाई में छठ पर्व पर दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
पल्हना। कटाई में छठ पर्व पर चल रहे 24 घंटे के अखंड रामायण पाठ के दूसरे दिन दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा और भाजपा जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह ने संयुक्त रूप से किया। दंगल में कुल 48 जोड़ियों के पहलवानों ने भाग लिया। छोटी जोड़ियों के पहलवानों ने लगभग डेढ़ घंटे तक जबरदस्त कुश्ती का प्रदर्शन किया। इस दौरान आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी और गाजीपुर के नामी पहलवानों ने अपने-अपने दांव-पेच आजमाए।
विज्ञापन

मुख्य मुकाबलों में किशन (गाजीपुर) और नीतीश (वाराणसी) के बीच आठ मिनट तक चली कड़ी कुश्ती बराबरी पर रही। गजराज (जौनपुर) और सतीश (आजमगढ़) के बीच सात मिनट का संघर्ष भी अनिर्णीत रहा। वहीं रोशन (आजमगढ़) और धर्मराज (वाराणसी) के बीच 11 मिनट तक चली कुश्ती तथा राजबहादुर (जौनपुर) और सुजीत (नारायणपुर, जौनपुर) की 13 मिनट की भिड़ंत भी बराबरी पर समाप्त हुई।
कुश्ती के दौरान पहलवानों ने काला जंग, धोबिया पाट, मोरपंखी जैसे पारंपरिक दांवों का शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कोई भी मुकाबला निर्णायक नहीं हो सका। दंगल के रेफरी योगेंद्र यादव (आजमगढ़) और अशोक यादव (जौनपुर) रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन, सौरभ सिंह, सोनू सिंह, पारसनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें