फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ईरान में फंसी बेटी के लिए परेशान परिजन मांग रहे भारत वापसी के लिए दुआएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। ब्लॉक के शाहकुंदनपुर (घटेला) निवासी नसीम हैदर रिजवी की पुत्री अलीशा रिजवी दो वर्ष पहले एमबीबीएस की पढ़ाई करने ईरान गई हैं। हालही में ईरान के परमाणु ठिकानों पर इजरायल के हमले के बाद से परिजन दशहत में हैं। परिवार सहित गांव के लोग बेटी की वापसी को लेकर चिंतित हैं। वहीं अलीश और उसके साथ पढ़ने वाले बच्चे काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन

पिता हैदर रिजवी ने बताया कि जब से परिवार के लोगों को हमले की जानकारी हुई है, रात की नींद, दिन का चैन खो गया है। बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर परिवार भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं। साथ ही पुत्री की वापसी को लेकर परिवार दिन-रात अल्लाह से दुआएं मांग रही हैं। उन्होंने बताया कि टीवी पर जब इस्रायल द्वारा ईरान पर हमले की जानकारी मिली तब से परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं और बच्ची की सकुशल वापसी को लेकर लगातार दुआएं मांग रहे हैं। उन्होंने बताया कि दूतावास में बात की गई है तो उधर से बताया कि जो भी जानकारी मिलेगी आपको अवगत करा दिया जाएगा। हैदर रिजवी के एक पुत्र, एक पुत्री हैं। बता दें हैदर रिजवी की शहर में दुकान हैं। पुत्री अलीशा रिजवी दो साल पहले ईरान एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए गई थीं।
हैदर रिजवी ने बताया कि युद्ध के इस माहौल में बच्चे काफी डरे हुए है। वहां जितने भी मेडिकल की पढ़ाई करने वाले बच्चे हैं रात में जागते हैं और दिन में सोते हैं। वहां के हालत ठीक नहीं है। सरकार हमारी बच्चियों की वतन वापसी का जल्द कोई उपाय करें, ताकि परिजनों सहित बच्चियों को राहत मिले। हमारी उनसे बात हो जा रही है तो दिन को सुकून मिल रहा है। लेकिन, हम चाहते हैं कि हमारी बच्ची इस हालात से बाहर निकले और घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें