फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मारपीट नहीं फेफडे के संक्रमण से हुई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। अहियापुर गांव में विवाहिता की मौत पति की पिटाई से नहीं बल्कि फेफड़े के संक्रमण के चलते हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई। बदन पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। मायके वाले पति पर मारपीट करके जान लेने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटी है।
विज्ञापन

अहियापुर गांव निवासी अरविंद ने अपनी पुत्री प्रीति का विवाह गांव के ही रहने वाल राहुल के साथ पांच साल पूर्व किया था। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। परिजनों ने दोनों का विवाह भी कर दिया। मायके वालों के अनुसार शनिवार को दिन में 11 बजे नशे में धुत्त राहुल अपनी चार वर्षीया बच्ची सुप्रिया की पिटाई करने लगे। उसे बचाने मां प्रीति आई तो उसने उसे मारपीट कर अधमरा कर दिया। बीच बचाव के लिए आए मां व भाई पर भी उसने हमला किया। किसी तरह उसे कमरे में बंद किया गया। प्रीति को इलाज के लिए पीएचसी रानी की सराय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लेकर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पति राहुल को तत्काल हिरासत में ले लिया। रविवार की देर रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रीति की मौत की वजह फेफड़े में संक्रमण बताई गई। इसके बाद भी मायके वाले पति की पिटाई के चलते मौत की बात पर अड़े हैं। निजामाबाद थाना पुलिस सोमवार को दिन भर दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटी रही। एसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि मौत की वजह सेप्टिसीमिया सामने आई है। ऐसे में मारपीट से मौत का मामला ही नहीं बनता। दोनों पक्षों से वार्ता और वकीलों से राय ली जा रही है। उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें