फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चलती स्कूल बस का निकला पहिया, बाल-बाल बचे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां-असीलपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक स्कूली बस का पिछला पहिया निकल गया। इससे बस पलटते-पलटते बची। बस में सवार 50 से अधिक बच्चे बाल-बाल बच गए। दूसरी बस से बच्चाें को स्कूल भेजा गया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस मंगलवार की सुबह बच्चों को लेने के लिए निजामाबाद क्षेत्र में गई थी। बस फरिहां-असीलपुर मार्ग पर पहुंची थी कि उसका पिछला पहिया निकल गया और वह अनियंत्रित हो गई। हालांकि चालक ने बस को पलटने से बचा लिया और उसे खड़ी कर दिया। घटना के समय बस में 50 से अधिक बच्चे सवार थे। चालक की सूचना पर स्कूल से दूसरी बस भेजी गई। इसमें बच्चों को बैठा कर स्कूल रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें