फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घटने लगा घाघरा का जलस्तर, सहबदिया में कटान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
घरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद एक बार फिर घटने लगा है। जलस्तर घटने के साथ ही सहबदिया में नदी ने कटान तेज कर दी है। जलस्तर में विगत 24 घंटे में 20 सेमी का घटाव दर्ज किया गया है। जनपद की उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी में अभी बाढ़ तो नहीं आई है। लेकिन जलस्तर में बढ़ाव और घटाव का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके बीच नदी ने सहबदिया में कटान शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से बाढ़ निपटने की सारी तैयारियाें को पूरा कर लेने का दावा किया जा रहा है। तैयारियों को और पुख्ता करने के लिए बुधवार को चक्की हाजीपुर गांव में राहत चौपाल लगाई जा रही है। साथ ही बृहस्पतिवार को मॉक डि्रल भी किया जाएगा। प्रशासन की ओर से महुला-गढ़वल बांध पर कुल 10 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। जिसमें उल्टहवा, शिवपुर, कुड़ही ,सहदेव गंज, हैदराबाद, इस्माइलपुर, जमुआ री, हाजीपुर, गागेपुर, दाम महुला, बाढ़ चौकियां शामिल हैं। सीएचसी हरैया के संजय वर्मा ने बताया कि बाढ़ चौकी हैदराबाद ,इस्माइलपुर, जमुवारी ,हाजीपुर, गागेपुर पर दवाओं की व्यवस्था कर दी गई है। उधर, 24 घंटे में 20 सेमी जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सोमवार की शाम चार बजे बदरहुआं गेज पर नदी का जलस्तर 70.07 मीटर दर्ज किया गया था। जो मंगलवार को 20 सेंटीमीटर घटकर 69.87 मीटर पर आ गया। बदरहुआ नाले का न्यूनतम जलस्तर 70 .26 मीटर है, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें