फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुल्हन निकली नाबालिग तो लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। क्षेत्र के एक गांव में में मंगलवार की दोपहर पिता की सहमति के बिना बेटी से निकाह करने के लिए दूल्हा बरात लेकर पहुंच गया। इससे मौके पर हंगामा मच गया। मामला थाने पहुंचा। यहां आधार कार्ड देखने पर लड़की नाबालिग निकली। इस पर लड़की के बालिग होने पर शादी की सहमति पर दोनों पक्ष मान गए और बरात लौट गई।
विज्ञापन

उरुआ जिला गोरखपुर निवासी मुन्ना नट की रिश्तेदारी स्थानीय गांव में है। उसकी शादी की बात चलने लगी। लड़की की मां शादी के लिए तैयार थी, जबकि पिता तैयार नहीं था। मंगलवार दोपहर में बरात लेकर मुन्ना लड़की के गांव पहुंच गया। निकाह भी शुरू हो गया, लेकिन तभी लड़की के पिता पहुंचे और हंगामा करने लगा। सूचना मिलने पर डायल 112 भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दूल्हा, युवती के पिता और चाचा को लेकर थाने पहुंची। दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास भी चलता रहा। वहीं दुल्हन के पिता शादी नहीं करने पर अड़ा रहा। उसका कहना था कि अभी बेटी नाबालिग है। थाने में लड़की का आधार कार्ड देखा गया तो उसकी उम्र 18 वर्ष से कम मिली। रात में दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि लड़की के बालिग होने पर शादी होगी। इसके बाद बरात लौट गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आधार कार्ड देखने पर लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम मिली। इस पर दोनों पक्ष लड़की के बालिग होने पर शादी करने को सहमत हो गए। इसके बाद बरात लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें