फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 21 नवंबर से गूंजेंगी शहनाइयां, फरवरी में सर्वाधिक 16 विवाह मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विवाह की तैयारी में जुटे लोगों के लिए अच्छी खबर है। इस साल 21 नवंबर से लेकर मार्च 2026 तक शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी। इस अवधि में कुल 38 वैवाहिक शुभ मुहूर्त हैं। 2026 के फरवरी में सर्वाधिक 16 मुहूर्त होंगे, जिससे यह महीना विवाह समारोहों के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रबोधिनी एकादशी के बाद मार्गशीर्ष प्रतिपदा (21 नवंबर) से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इसी दिन से विवाह सहित सभी मांगलिक कार्यों के लिए अनुकूल समय शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नवंबर में सात, दिसंबर में चार मुहूर्त
पंडित नीतेश मिश्रा के अनुसार, नवंबर में 21, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 तारीख को कुल सात वैवाहिक मुहूर्त हैं। इसके बाद दिसंबर में 1, 4, 5 और 6 तारीख को चार शुभ मुहूर्त रहेंगे।
खरमास में मांगलिक कार्यों पर रोक
उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से खरमास शुरू हो जाएगा, जो 3 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे। इसके बाद फरवरी और मार्च माह में फिर सहालग का सीजन शुरू होगा।
विज्ञापन

फरवरी और मार्च में मुहूर्तों की बहार
खरमास समाप्त होने के बाद फरवरी में 16 दिन विवाह के लिए उपयुक्त रहेंगे। फरवरी में 4, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 को लग्न का मुहूर्त है। वहीं मार्च में 11 मुहूर्त होंगे। इसमें 2, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 और 14 मार्च को शुभ लग्न मुहूर्त है। 14 मार्च के बाद फिर से मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें