फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आगामी तीन दिन तक लू के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
गर्मी से बेहाल लोग मंडलायुक्त कार्यालय में आराम करते। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ रहा है। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले तीन दिन तक लू चलने के अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी या छिटपुट वर्षा की संभावना है। बीते 48 घंटों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.6 और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डॉक्टरों ने दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। गर्मी के कारण अस्पतालों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आने और लू लगने की शिकायत वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें