फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
शहर के रैदोपुर गांधी तिराहे पर हुआ जलभराव। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मौसम के करवट बदलने का क्रम निरंतर जारी है। सोमवार को गर्मी के बीच मंगलवार की भोर में आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की सब्जी और आम की फसलों केे नुकसान पहुंचाया। इसके बाद पूरे दिन निकली तीखी धूप ने लोगों को बेहाल किया। फिर शाम को लगभग साढ़े पांच बजे आंधी के साथ बारिश होने लगी।
विज्ञापन

कभी तीखी धूप तो कभी बारिश के बीच अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। सोमवार को तीखी धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। रात को घरों में उमस ज्यादा थी। वहीं मंगलवार की भोर में ही तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। लेकिन आंधी के कारण कई जगहों पर तार गिरने के कारण शहर के कई क्षेत्रों में बिजली बाधित रही। जो दोपहर बाद ही बहाल हो सकी। वहीं बारिश के बाद सुबह से ही तीखी धूप निकली जिसके कारण घरों से बाहर निकले लोग गर्मी और उमस से बेहाल दिखे। वहीं शाम को लगभग स़ाढ़े पांच बजे मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली और आंधी के साथ बारिश ने मौसम को फिर सुहावना दिया। बारिश से नगर क्षेत्र के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति भी देखने को मिली। नगर के वेस्ली इंटर कालेज में लगी सब्जी बाजार में भी जल भराव देखने को मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश और आंधी के कारण किसानों की सब्जी और आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। कटानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महराजगंज विकास खंड के प्रतापपुर गांव निवासी किसान रामसमुझ मौर्य ने बताया कि पत्थर और बारिश से खेत में सब्जी की उगी फसल को काफी नुकसान हुआ है। नरेश सोनकर ने बताया कि आंधी बारिश और ओले पड़ने से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मेंहनाजपुुर प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार की भोर में अचानक से सुबह तेज हवाएं चलने लगी। फिर हवा ने आंधी का रुख अख्तियार कर लिया। आंधी के साथ ही बिजली जोर जोर से कड़कने लगी।फिर बारिश शुरू हुई तो घण्टे भर होती रही। जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के कस्बा स्थित मिश्रा मार्केट में बरसात का पानी इतना जमा हो गया। जिससे गली और सडकों पर लोगों का चलना दूभर हो गया। सब्जी मार्केट में लोग पानी के बीच सब्जी खरीदते नजर आए। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र में मंगलवार की भोर में चार बजे आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद आंधी चली और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। आंधी के चलते आम के फल गिर कर बर्बाद हो गए। ईंट भट्टा के लिए पथाई करके रखा कच्चा ईट गलकर खराब हो गया। वहीं कई क्षेत्रों में शात तक विद्युत आपूर्ति ठप रही।

शहर के गौरीशंकर घाट पर हुआ जलभराव।- फोटो : AZAMGARH

लालगंज विकासखंड के आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग से सटा पिच बना तालाब।- फोटो : AZAMGARH

जहानागंज के मिश्रा मार्केट में गली में लगा बरसात का पानी, लोगों का बाहर निकलना हुआ दूभर।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें