फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और भाजपा के बीच जंग तेज: निरहुआ के ट्वीट पर प्रदेश प्रवक्ता का करारा जवाब, 'जीतकर दंभ में आ गए हैं'

Sun, 09 Apr 2023 08:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ट्विटर पर एक कार्टून लगाकर सपा पर तंज किया कि बूझो कौन? लिखा। फोटो में अखिलेश यादव का कार्टून बना है और लिखा है पहले आजमगढ़ में लोग जीतने का सार्टीफिकेट लेने आते थे और हाथ हिला कर चले जाते थे, बूझो कौन? इस टवीट पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि इस ट्वीट में सांसद निरहुआ का दंभ झलक रहा है।
विज्ञापन
निरहुआ का ट्विट, जिसपर मचा बवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद जनपद में सपा और भाजपा के बीच जंग तेज हो गई है। सपा के प्रदेश प्रवक्ता ने जहां अमित शाह के बयान पर शनिवार को प्रतिक्रिया व्यक्ति की वहीं रविवार को निरहुआ द्वारा किए गए एक ट्वीट पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष भी मैदान में आ गए। उन्होंने सांसद दिनेश लाल यादव को जीत का दंभ होने की बात कही।

विज्ञापन

बताते चलें कि भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ट्विटर पर एक कार्टून लगाकर सपा पर तंज किया कि बूझो कौन? लिखा। फोटो में अखिलेश यादव का कार्टून बना है और लिखा है पहले आजमगढ़ में लोग जीतने का सार्टीफिकेट लेने आते थे और हाथ हिला कर चले जाते थे, बूझो कौन? इस टवीट पर सपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि इस ट्वीट में सांसद निरहुआ का दंभ झलक रहा है। उनको जानकारी नहीं है कि आजादी के बाद से ही आजमगढ़ की सीट समाजवादी पार्टी की रही है।

यह भी पढ़ें- Azamgarh: भाई के घर शोक संवेदना में जा रहे पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

 

विज्ञापन

दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ समाजवाद का गढ़ रहा है और यहां से समाजवादी विचारधारा वाले लोग जीतते आए हैं। किन्ही कारणों से 13-14 महीने के लिए निरहुआ जीत गए तो उनके अंदर दंभ में आ गया है। यहां सपा के लोग सार्टीफिकेट लेने व दंभ भरने नहीं आते थे बल्कि आजमढ में विकास की नींव रखने आते थे। उन्होने कहा कि अखिलेश यादव ने यहां वेटेनरी मेडिकल कालेज की आधारशिला रखी थी जिसका धन भी आवंटित हो गया था। जिसे गोरखपुर भेज दिया गया। अगर निरहुआ में शर्म बची है तो वह वेटेनरी मेडिकल कालेज आजमगढ में लाकर दे दें। तब हम समझेगें कि हमारे लोग हाथ हिलाकर चले जाते थे और आप काम कर रहे है। सडको पर पैच लगाने से विकास विकास नहीं होता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें