फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ इंतजार, सोमवार से लगेगा 18 प्लस वालों को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। 18 प्लस वालों को के लिए अब टीकाकरण का इंतजार खत्म हो गया है। जिले में भी सोमवार से 18 प्लस वालों का टीकाकरण होगा। इसके लिए जिले में प्रथम चरण के तहत 23 केंद्र निर्धारित किए गए है। जिस पर पहुंच कर 18 प्लस वाले अपना टीकाकरण करा सकेंगे। सोमवार से शुरू हो रहा टीकाकरण अब तक कोविड अभियान से अलग रहेगा और इसके लिए पहले से ऑनलाइन पंजीकरण व बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। टीकाकरण स्थल पर इस बार पंजीकरण की कोई व्यवस्था नहीं होगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि पूर्व के टीकाकरण अभियान में ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता नहीं थी। जिससे लोग केंद्रों पर पहुंच कर ही पंजीकरण करा लेते थे और उनका टीकाकरण हो जाता था लेकिन 18 प्लस वालों को पहले से ऑनलाइन पंजीकरण व बुकिंग कराना अनिवार्य होगा। जो लोग पंजीकरण करा लिए है उन्हें भी टीका लगवाने के लिए बुकिंग सत्र स्थल पर पहुंचने के पूर्व ही कराना अनिवार्य होगा। अन्यथा की स्थिति में वे टीका नहीं लगवा पाएंगे। बुकिंग रविवार की सुबह दस बजे से शुरू हो जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि सोमवार को 18 प्लस के टीकाकरण के लिए कुल 23 सेंटर चिन्हित किए गए है। जिसमें 21 प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा मंडलीय जिला अस्पताल व सीएचसी मुबारकपुर शामिल है। जिसे जहां सहुलियत हो वह अपनी बुकिंग रविवार को सुबह 10 बजे से ऑनलाइन करा ले और निर्धारित केंद्र पर पहुंच कर सोमवार को टीकाकरण करा ले। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर कोविडशील्ड टीका ही लगाया जायेगा। जिसका प्रथम डोज लगने के उपरांत दूसरा डोज भारत सरकार के दिशा निर्देशों के तहत अब 12 से 16 सप्ताह के बीच लगाया जाएगा। 18 प्लस के साथ ही अन्य आयु वर्ग के लोगों को भी दूसरा डोज अब इसी नए दिशा निर्देश के अनुरूप ही लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें