फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की दीवार तोड़ कर ग्राम प्रधान ने लगाया दूसरा गेट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह क्षेत्र के रवनिया कंपोजिट विद्यालय के पीछे की बाउंड्रीवाल तोड़कर दूसरा गेट लगवा दिया गया है। इसको लेकर प्रबंध समिति के लोगों में रोष है। प्रबंध समिति ने डीएम, एसडीएम व थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपा है। अब तक कोई कार्रवाई न होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के बेचन मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान की ओर से यह मिनी गेट लगाया जा रहा है जिसका कोई मतलब नहीं है। स्कूल प्रबंध समिति के लोगों से भी इस संबंध में पूछा नहीं गया है। जब उनसे हमने बात किया तो वहां के सभी सदस्यों ने कहा कि हम लोगों से इस संबंध में नहीं बात हुई है। सभी लोगों ने लिखित रूप से दिया है की कंपोजिट विद्यालय में निर्माणाधीन बाउंड्री वाल में मेन गेट के अलावा विद्यालय के पीछे अतिरिक्त गेट लगाना विद्यालय व उसमें पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष छवि राज व समिति 11 लोगों ने अपना हस्ताक्षर करके एसडीएम लालगंज को ज्ञापन सौंपा है कि जल्द से जल्द दूसरा गेट लगाने से मना किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें