फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: वडनगर-वाराणसी यात्रा का दूसरे दिन भी हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
वडनगर (गुजरात) से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प यात्रा का मंगलवार को जिले में दूसरे दिन भी जगह-जगह स्वागत हुआ। यात्रा के दौरान स्वच्छता, पौधरोपण, लाभार्थी संपर्क, जनसंवाद और मंदिर में पूजन-अर्चन के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

लालगंज विकासखंड के मसीरपुर में रामजानकी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवा यात्रियों और स्थानीय लोगों ने परिसर की सफाई कर पौधरोपण किया। इसके बाद विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी ली गई।
ठेकमा विकासखंड के नरेहथा में ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। स्वरोजगार, महिला सशक्तीकरण, किसान कल्याण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

तरवां के आरपीएम मैरिज हॉल में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें सेवा यात्रियों ने वडनगर से आजमगढ़ तक की यात्रा के अनुभव साझा किए। स्थानीय लोगों से संवाद कर सेवा और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
मेहनाजपुर बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में यात्रियों ने दर्शन-पूजन किया और दीप प्रज्ज्वलित कर लोककल्याण की कामना की। मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक की यात्रा सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें