फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा में लगे जयकारों से गूंजा क्षेत्र

Sat, 13 Jun 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 क्षेत्र के तुलसीपुर स्थित बड़े ब्रह्म बाबा स्थान पर भागवत कथा और ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में ग्रामीणों द्वारा लगाए गए जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।

 शुक्रवार की सुबह गाजे-बाजे के साथ 501 कन्याएं सिर पर कलश लिए बड़े ब्रह्म बाबा स्थान से निकली। कलश यात्रा बड़े ब्रह्मस्थान से निकलकर मोढ़ शिवमंदिर, मवेशी खाना, सैय्यद मोढ़, मिश्रा मार्केट, चौक होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां विधि-विधान से श्रीश्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी चित्प्रकाशानंद गिरी महाराज और स्वामी कोशलेंद्र पुरी, योगाचार्य स्वामी आत्मानंद गिरी महाराज के नेतृत्व में कलशों की स्थापना कराया गया। श्री बजरंग सेवा समिति के मानस वक्ता और कार्यक्रम के संयोजक डा. मंगला ने बताया कि 18 जून को महायज्ञ का समापन होगा। प्रतिदिन योग साधना सुबह पांच बजे से होगी। शाम को पांच बजे  प्रवचन होगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से महायज्ञ में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें