फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में आमने-सामने हुए दो पक्ष, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार की सुबह मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने पुलिस पर दूसरे पक्ष का साथ देने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित हो उठे और जहानागंज-सठियांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांज कर जाम कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। वहीं दोनों पक्षों की तरह से मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी अशोक सोनकर पुत्र जीता सोनकर नशे गांव के एक व्यक्ति से जमीन का बैनामा लिया था। बैनामे की जमीन से अधिक जमीन पर कब्जा किए जाने की बात पर अशोक का गांव निवासी दीपक राजभर व प्रदीप राजभर से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से अशोक पुत्र जीता सोनकर तो दूसरे पक्ष से दीपक राजभर व प्रदीप राजभर पुत्रगण स्व. रामबली तथा लक्ष्मीना पत्नी स्व. रामबली घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही जहानागंज पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। थाने पर पंचायत के दौरान राजभर पक्ष के लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए जहानागंज-सठियांव मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर एसओ मय दल बल मौके पर पहुंची और लठियां भांज कर जाम समाप्त करा दिया। मारपीट की घटना के बाबत दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने चक्काजाम मामले में भी 16 नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें