दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे नरेहथा पुल और गौरी मोड़ के पास गुरुवार को हुए।
जहानागंज संवाददाता के अनुसार, सवारियों से भरी जीप सिधारी से यात्रियों को लेकर मेहनाजपुर जा रही थी। जहानागंज थाना क्षेत्र के नरेहथा मंगई नदी पुल के पास अचानक जीप की स्टेयरिंग फेल हो गई।
जिससे चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और जीप अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिससे मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चिल्लूपुर गांव निवासी बच्चन राम (40) की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि इसी थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी जयशंकर यादव (35), तरवां थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव निवासी नन्हकू (70) और इसी थाना क्षेत्र के गतवा गांव निवासी शिवमोहन द्विवेदी (55) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और घायलों को वाहन से बाहर निकला। जबकि दुर्घटना होती ही चालक वाहन से कूद गया।
बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार, गुरुवार की सुबह गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी सद्दाम 25 पुत्र मुमताज किसी कार्य से बाइक द्वारा बिंद्राबाजार आया हुआ था।
कार्य को निपटाने के बाद वह घर की ओर लौट रहा था। तभी सामने से आ रहे साइकिल सवार बिंद्राबाजार निवासी अहमद 24 पुत्र नसीम से टक्कर हो गई। घटना में दोनों को गंभीर चोटें आई।
स्थानीय लोग उन्हें उठाकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने सद्दाम को मृत घोषित कर दिया। वहीं अहमद का निजी चिकित्सालय में उपचार जारी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।