फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, वृद्ध घायल

Tue, 17 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोपालपुर लोनी पुल के पास मंगलवार की सुबह सामने से आ रहे ट्रक की टक्कर से गिरे बाइक सवार युवक को पीछे से आ रहा ट्रक ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पटरी की साइड में गिरा वृद्ध गंभीर रूप से घायल है। उसका पीजीआई चक्रपानपुर में इलाज चल रहा है। घटना के समय दोनों एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन


मेंहनगर थाना क्षेत्र के लोहानपुर फतेहपुर गांव निवासी मंगला राम (38) पुत्र लालता दिल्ली में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। तहसील में कोई आवश्यक कार्य होने की वजह से मंगला अपने गांव के केशव सिंह (65) के साथ तहसील मुख्यालय जा रहा था। मंगला बाइक चला रहा था। जबकि केशव पीछे बैठे थे।

बाइक चलाते समय वह हेलमेट नहीं लगाए था। जैसे ही मंगला की बाइक गोपालपुर गांव के पास स्थित लोनी नदी पुल पर पहुंची कि वह ट्रक से पास लेने की टक्कर में सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से उसकी बाइक में टक्कर लग जाने से मंगला सड़क पर गिरा और केशव सिंह पटरी की तरफ गिर गए। जैसे ही मंगला सड़क पर गिरा तभी पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर जुटे लोग जब तक इन्हें अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि मंगला की मौत हो गई। जबकि केशव सिंह को पीजीआई चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया है। मंगला राम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह चार बेटी और एक बेटे का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें