फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर युवक की मौत, एक घायल

Tue, 17 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के खलीलाबाद गांव के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के तोवां गांव निवासी अल्सार (30) सोमवार को अपने गांव के रहने वाले तंजीम (25)  के साथ किसी काम से जिला मुख्यालय आया हुआ था। शाम करीब छह बजे यह दोनों घर लौट रहे थे।

 रानी की सराय थाने के खलीलाबाद गांव के पास इनकी बाइक सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक से टकरा गई।
    इसमें अल्सार ट्रक के नीचे आ गया जबकि तंजीम दूर फेंका गया।

घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जबकि घायल यह दोनों लोग मौके पर तड़पने लगे। जब तक लोग इन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते कि अल्सार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि तंजीम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ के पास सोमवार की दोपहर अनियंत्रित दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार अधेड़ घायल हो गया। जीयनपुर के जहीरुद्दीनपुर निवासी घायल बदरेआलम (40) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें