फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलधार बारिश बनी मुसीबत

Sat, 11 Jul 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में शुक्रवार की शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार को पूरे दिन जारी रही। बारिश के कारण पूरा जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। नगर क्षेत्र में नालों की सफाई न होने से कई स्थानों पर जल-जमाव हो गया, जिसके कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


 नगर के गुरुटोला मुहल्ले के मुहाने पर जलजमाव के कारण लोग किसी तरह सड़क पर पहुंच रहे हैं। मजे की बात यह है कि वहां से थोड़ी ही दूर पर नगर पालिका अध्यक्ष का आवास है।

प्रतिदिन उसी मार्ग से वे नगर पालिका कार्यालय आती-जाती हैं। लेकिन उन्हें यह जलजमाव नहीं दिखाई देता। बारिश ने नगर पालिका के साफ-सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन


 तीन दिनों से हो रही बारिश अब लोगों के लिए मुसीबतें भी ला रही है। नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही से जाम नालियों का पानी और कचड़ा सड़क पर बह रहा है।

 जिससे पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर के एसकेपी स्कूल के सामने सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को रास्ता बदलकर आने जोने को विवश होना पड़ रहा है। मजे की बात यह है  कि पिछले वर्ष उक्त स्थान पर नाले का निर्माण कराने के साथ ही नगरपालिका ने दावा किया

था कि अब उक्त स्थान पर कभी जल-जमाव नहीं होगा। लेकिन नाले और पुलिया की सफाई न होने के कारण स्थिति जस की तस बन गई है। कुछ ऐसा ही हाल नगर क्षेत्र के अन्य क्षेत्रों का भी है। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसान खेतों में धान की रोपाई के कार्य में जुट गए है।

 यह बारिश जहां धान की नर्सरी के लिए वरदान बनकर आई है, तो अरहर की खेती के लिए अभिशाप। क्योंकि अरहर के जिस खेत में पानी लग जाएगा वहां से अरहर की फसल नष्ट हो जाएगी। किसान अपने अरहर के खेतों से पानी निकालने का कार्य भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें