फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती से आसमान तक लहराया आन-बान-शान का तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। आजादी के बाद पहली बार तिरंगा धरती से आसमान तक हर घर पर आन-बान-शान से लहरा रहा था। सरकार के आह्वान पर पूरा जिला आजादी के महोत्सव में सहभागी बना। स्वतंत्रता के जश्न की धूम मची रही। शहर, कस्बों, गांवों में तिरंगा यात्राएं निकाली गई। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों एवं भवनों पर ध्वजारोहण किया गया। वहीं इंटरनेट मीडिया पर भी तिरंगा की धूम रही। वाटसएप, ट्विटर, फेसबुक की डीपी तिरंगा के रंग में रंगी दिखाई दे रहीं हैं। चहुंओर ‘भारत माता जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहें। आजादी के अमृत महोत्सव एवं 76वां स्वतंत्रता दिवस के अंतर्गत जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइन व मंडलायुक्त कार्यालय समेत अन्य सरकारी कार्यालयों में झंडारोहण किया गया। वहीं निजी शैक्षिक संस्थानों में भी झंडारोहण किया गया। इस दौरान विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। अमृत महोत्सव के अंतर्गत अंबेडकर पार्क में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान किया गया। मंत्री द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजस्थानी समूह नृत्य, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गीत, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, जागृति संस्थान द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति की गई, जो काफी सराहनीय रहा। नगर विकास अरविंद कुमार शर्मा एवं सांसद आजमगढ़ दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास की चाभी व प्रमाणपत्र दी गई। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देश को तिरंगे के एक सूत्र में बांधा है। उन्होंने देश को पिछले आठ वर्षों में सशक्त बना दिया है और हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने फायर स्टेशन ब्रह्मस्थान पर झंडारोहण कर अग्निशमन वाहनों के साथ तिरंगा यात्रा निकाला गया। वहीं जिला प्रशासन की ओर से राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इसी प्रकार पांडेय बाजार स्थित स्नातन धर्म संस्कृति विद्यालय के प्राचार्य आनंद उपाध्याय ने झंडारोहण किया गया। राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ में भी झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड के परीक्षार्थियों को किया गया सम्मानित
आजमगढ़। जनपद में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2022 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाने वाले अंकित यादव, अभिनव विद्यालय तेरही कप्तानगंज प्रथम, कुमारी श्वेता पटेल राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ द्वितीय एवं चंदा राजकीय बालिका इंटर कालेज तृतीय को सम्मानित किया गया। वहीं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2022 की परीक्षा में सर्वाधिक अंक पाले वाली अदिति श्रीवास्तव अभिनव विद्यालय तेरही कप्तानगंज प्रथम, संदीप मौर्या अभिनव विद्यालय तेरही कप्तानगंज द्वितीय एवं शालू गुप्ता अभिनव विद्यालय तेरही कप्तानगंज तृतीय को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मंडलायुक्त मनीष चौहान, पुलिस उप महानिरीक्षक अखिलेश कुमार, जिला जज जितेंद्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला व भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह व नगर पालिका अध्यक्षा शीला श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें