फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक विद्यालयों में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को आजादी का जश्न हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान उनके द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज रहा था। इसके बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। करतालपुर स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव बहुत ही सुन्दर एंव भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका स्वाति अग्रवाल, गौरव अग्रवाल तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका सारस्वत पांडेय एंव उप प्रधानाचार्या मधु पाठक के साथ किया। बच्चों ने तिरंगे पर सामूहिक गीत व झंडा गान प्रस्तुत किया। सुनो गौर से दुनिया वालो एवं हम इंडिया वाले पर बच्चों ने अपने नृत्य से कार्यक्रम में धमाल मचा दिया।
विज्ञापन

वहीं नगर के एलवल स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य नीलेश श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय केहोनहार एवं प्रतिभावान छात्रों द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। वहीं, हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल मुख्य अतिथि विद्यालय के संस्थापक व प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव, प्रधानाचार्य व निदेशिका कंचन यादव ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान, वंदे मातरम और झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
उधर कंपोजिट विद्यालय चकगोरया में प्रधानाध्यापक अनिल राय ने झंडा रोहण के बाद स्थानीय लोगों के साथ पर्यावरण बचाने के लिए एक पौधा लगाने की अपील की। इसी क्रम में में नगर के डीएवी पीजी कॉलेज में स्वतंत्रता सप्ताह के तहत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद यादव और संचालन हिंदी विभाग की अध्यक्ष प्रो. गीता सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रुप में प्रबंध समिति सदस्य डॉ दिनेश कुमार से श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वहीं सनशाइन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में 75 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का ग्राम प्रधान विजय यादव ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद नोमान ने ध्वजारोहण कर किया।
विज्ञापन

निजामाबाद: सेंट्रल एकेडमी पब्लिक स्कूलमें झंडारोहण डा. राजीव श्रीवास्तव ने किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर मैनेजर आशीष, अमरजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
अंबारी: क्षेत्र के अनवार पब्लिक स्कूल गोधना में सीओ गोपाल स्वरूप बाजपेयी एवं थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने तिरंगा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्र छात्राओं द्वारा गोधना विद्यालय से तीन किमी तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। अनवार पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर सोहराब सिद्दीकी द्वारा स्कूल परिसर में झंडा फहराया गया। अशरफिया इंटर कालेज और अशरफिया कान्वेट माहुल के छात्र छात्राओं द्वारा माहुल नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गयीं। अशरफिया इंटर कालेज में प्रबंधक एवं पूर्व विधायक अबुल कलाम और अशरफिया कांवेट स्कूल में सचिव मो. अतहर ने तिरंगा झंडा फहराया। डा. आरबीवाई मेमोरियल कांवेट स्कूल के प्रबंधक जनमेजय यादव के नेतृत्व में छात्र छात्राओं द्वारा गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गयी। भेड़िया स्थित नेशनल कांवेट स्कूल में संतोष कुमार मिश्रा द्वारा झंडारोहण किया गया। रफी मेमोरियल स्कूल माहुल में प्रबंधक लियाकत अली द्वारा स्कूल परिसर में झंडा फहराया गया। ओमप्रकाश मिश्र महाविद्यालय फुलेश में प्रबंधक कृष्ण कांत मिश्रा के द्वारा झंडा फहराया गया।
रानी की सराय: कोटवां स्थित कृषि महाविद्यालय में 76वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता लाल बहादुर और महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. धीरेंद्र कुमार सिंह ने साथ ध्वजारोहण किया। इस दौरान महाविद्यालय के कर्मचारी उमेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी का पुरस्कार प्रदान किया। अमिलो: खंड विकास क्षेत्र सठियांव के अमिलो सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आजादी का राष्ट्रीय उत्सव हर्ष एवं उल्लास के साथ धूम धाम से मनाया गया। डीएस इंटर कालेज बरडीहा अमिलो परिसर में ग्राम प्रधान सोनू यादव ने झंडारोहण किया।
जहानागंज: क्षेत्र के श्री हरिशंकर जी महाविद्यालय रामपुर के संस्थापक डा. आलोक पांडेय ने कालेज के बच्चों को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा कालेज से शुरू होकर ब्लाक मोड, चौक, मिश्रा मार्केट, सैयद मोड़, मवेशी होते हुए कालेज तक आयी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज में ध्वजारोहण खंड शिक्षा अधिकारी नीलम ने ध्वजारोहण किया। एसकेडी इंटर कालेज धनहुआं पर प्रबंधक विजय बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। गौतम श्रीशोभा इण्टर कालेज दौलताबाद पर प्रबंधक राजनरायन सिंह ने ध्वजारोहण किया। बलिराम बेचू इंटर कालेज कौतुकपुर पर जयप्रकाश यादव ने ध्वजारोहण किया। कैम्ब्रिज प्ले वे स्कूल जहानागंज में प्रबंधक राकेश सिंह ने ध्वजारोहण किया।
ठेकमा: जय नाथ मेमोरियल महाविद्यालय हरईरामपुर में सुरेंद्र मौर्य, एमके राय दीप बालिका महाविद्यालय भगवानपुर में प्रबंधक महेंद्र कुमार राय, जमुना किशोर सिंह महाविद्यालय समोपुर में श्याम बहादुर सिंह, धर्म संग गिरीश दत्त संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिंदोपुर में सूर्यनरायण पाठक ने ध्वजारोहण किया। फूलपुर: फरहान कांवेंट पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण मिस्टर ने किया। रैली का उदघाटन फरहान कांवेंट स्कूल के प्रबंधक इमरान अहमद हिटलर ने किया। रैली तहसील मुख्यालय से होकर मुख्य मार्ग होकर गुजरी पुन: ताहिर हास्पिटल होकर स्कूल पहुंची जहां कार्यकम आयोजित किए गए। मेजवां: न्यू कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ध्वजारोहण सीओ गोपाल स्वरूप वाजपेयी ने किया। इस दौरान उन्होंने देश के लिए शहीद वीरों के चित्र पर माल्याणपन कर उन्हें नमन किया। इस दौरान नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
मुबारकपुर: नगर के मदरसा अल्जामिअतुल अशरफिया मिस्बाहुल उलूम सहित इंटर कालेज व नि:स्वान, दारुल उलूम अहले सुन्नत मदरसा अशरफिया प्राइमरी व नि:स्वान प्राइमरी, मदरसा बाबुल इल्म व नि:स्वान, नगरपालिका परिषद, अंसार गर्ल्स इंटर कालेज, मुबारकपुर डिग्री कालेज, सबा कान्वेंट स्कूल, सनरेज पब्लिक जूनियर हाई स्कूल, आदि शिक्षण संस्थानों पर स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। रानी की सराय: सेठवल स्थित जेपीआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ध्वजारोहण प्रबंधक शैलेश राय एडवोकेट ने किया। हरकिशुनपुर स्थित अमर शहीद इंटर कॉलेज में प्रबंधक राम सिंह यादव ने ध्वजारोहण किया। विकास सेवा समिति के कार्यालय पर अजय सैनी ने ध्वजारोहण किया। फरिहां रोवां स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक अब्दुल्ला खान ने ध्वजारोहण किया। सेठवल ग्राम सभा के रानी के पोखरा पर प्रधान रिंकू गुप्ता और प्रधान पति राजा संतोष साहू ने ध्वाजारोहण किया। अंग्रेजी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानी की सराय में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार पासवान ने ध्वजारोहण किया।
बिंद्राबाजार: क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व मनाया गया। क्षेत्र में झांकियां निकाली गई तो कहीं 101 मीटर या 51 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लॉक मोहम्मदपुर में ध्वजारोहण ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा, पारस कन्या डिग्री कॉलेज बिंद्राबाजार में ध्वजारोहण भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व मंत्री डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अंबिका सेवा संस्थान के संयोजक अभिषेक उपाध्याय द्वारा रैली निकाली गई तिरंगा रैली सबके आकर्षण का केंद्र रही।
सगड़ी: तहसील क्षेत्र में आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस पर आन बान शान के साथ ध्वजारोहण किया गया। हरैया ग्राम सभा में प्रधान प्रतिनिधि अतुल कुमार राय व प्रधान अंकिता राय ने झंडारोहण किया। गांधी इंटर कॉलेज मालटारी में प्रबंधक कमला राय एवं प्रधानाचार्य डॉ रविंद्र कुमार सिंह ने संयुक्त रुप झंडारोहण किया। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में प्राचार्य डॉ कैलाश नाथ गुप्त, केएन सिंह महिला महाविद्यालय जीयनपुर में निदेशक प्रबंधक डा. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। सगड़ी तहसील में एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह एवं नायब तहसीलदार मयंक मिश्र ने झंडारोहण किया।
मेंहनगर: तहसील मुख्यालय एसडीएम प्रेमचंद, ब्लॉक मुख्यालय ब्लाक प्रमुख व बीडीओ विकास शुक्ला, नगर पंचायत में अध्यक्ष अशोक चौहान, उप-निबंधन कार्यालय में गुलाम मुहम्मद, सहकारी बैंक में अरविंद सिंह, ग्राम समाज पीजी कॉलेज में ई. श्याम सुदंर सिंह, बीबीएस राज पीजी कॉलेज में रमाकर सिंह, रमादीप पालीवाल मेमोरियल कालेज टांडाडीह खरिहानी में हरिद्वार सिंह, योगेंद्र महाविद्यालय कम्हरिया मेंइन्द्रशेन यादव, स्टेपिंग स्टोन पब्लिक स्कूल मेंहनगर में अतुल कुमार सिंह, जेएनएस इंटर कॉलेज गोपालपुर में अरुणेश पाठक, जगपती बालिका विद्यालय गौतम नगर में दिनेश यादव, स्वामी विवेकानंद उमा विद्यालय में रणबीर सिंह पप्पू, पंचायत इंटर कॉलेज रेंडा में प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार सरोज, भाजपा कार्यालय में अरविंद सिंह, पंचायत इंटर कालेज गौरा में प्रहलाद सिंह, मंडलेश्वर संस्कृति माध्यमिक विद्यालय में उदयभान गिरी आदि ने झंडारोहण किया।
पल्हनी: श्री शंकर इंटर कॉलेज डीहा में प्रबंधक देवेंद्र सिंह एवं प्रधानाचार्य रामकिशुन पांडेय, महंत रमन दास इंटर कॉलेज कनैला, करनाहट में जयप्रकाश यादव, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में प्रबंधक इंद्रासन राय, बाबा विश्वनाथ महाविद्यालय नीबी बलिया में झंडारोहण सुशील कुमार सिंह प्रबंधक, उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डा. रणधीर सिंह, मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज कंधरापुर में विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. आरएन सिंह द्वारा झंडारोहण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें