फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग संस्थान का लोकार्पण तो हुआ लेकिन संचालन किसके सहारे

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार अगस्त को शहर के आईटीआई परिसर में बने मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का लोकार्पण कर दिया गया है। लोकार्पण के चार दिन बीत गए लेकिन अभी तक यहां कोई व्यवस्था नहीं हुई। अभी तक यहां पदों का सृजन नहीं किया जा सका है। हालांकि विभाग का कहना है इस संबंध में शासन ही निर्णय लेना है कि मोटर ड्राइविंग इंस्टीट्यूट को संचालन कैसे किया जाए ? इसके अलावा इंस्टीट्यूट का संचालन कौन करेगा इसका निर्णय अभी शासन लेगा ? निजी मोटर ट्रेनिंग स्कूलों के फर्जीवाड़े से परेशान सरकार ने सरकारी मोटर ट्रेनिंग स्कूल खोलने की तैयारी में है। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से बलरामपुर स्थित आईटीआई परिसर में दो एकड़ भूमि में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार अगस्त को भवन का लोकार्पण भी कर दिया है। अभी सिर्फ भवन का निर्माण पूरा किया गया है। यहां एक भी पदों का सृजन नहीं किया गया है। हालांकि परिवहन विभाग ने भवन में लगे उपकरणों की सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखकर सुरक्षागार्ड की मांग की है। ताकि यहां लगे उपकरण चोरी न हो सके। वहीं विभाग का दावा है कि जल्द ही शासन पदों का सृृजन कर इसका संचालन शुरू करा देगा।
विज्ञापन

18 की उम्र पूरी करने वाले ले सकेंगे ट्रेनिंग
आजमगढ़। शासकीय मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले प्रवेश लें सकेंगे। उन्हें प्रशिक्षित ट्रेनरों की ओर ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे प्राइवेट मोटर ट्रेनिंग स्कूलों में होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम लगेगी और नागरिक भी इनके शोषण से बच सकेंगे। ट्रेनिंग के बाद परीक्षा पास करने वाले को इंस्टीट्यूट से सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बाताया कि ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का लोकार्पण तो हो गया लेकिन अभी इंस्टीट्यूट कौन संचालित करेगा इसका निर्णय अभी शासन लेगा। यहां ट्रेनर, गार्ड व अन्य कर्मचारी रखे जाएंगे वह सब शासन तय करेगा। विभाग ने ट्रांसपोर्ट मिश्नर को पत्र लिखकर यहां ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा लेने के लिए ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का प्रयोग करने के लिए अनुमति मांगी है। शासन से जो आदेश होगा उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें