फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंपों में पहुंच साढ़े 38 हजार से अधिक लोगों ने लिया बुस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में इससे बचने के लिए टीकाकरण जरूरी है। जिसेके लिए शासन-प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी के तहत रविवार को बुस्टर डोज के लिए मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिला मुख्यालय पर भवरनाथ मंदिर पर लगे कैंप से अभियान की शुरूआत की गई। इसके बाद जिले में स्थापित सभी 102 केंद्रों पर बूस्टर डोज अभियान के तहत लगाया गया। भंवरनाथ मंदिर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने फीता काट कर मेगा कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कारोना से बचाव के लिए टीकाकरण अत्यंत आवश्यक है। दो डोज लगवा चुके ऐसे लोग जिन्हें टीकाकरण कराये हुए छह माह का समय हो चुका है वे बूस्टर डोज लगवा सकते है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने सभी से अपील किया कि वे सरकार द्वारा नि:शुल्क लगाए जा रहे बूस्टर डोज को भी अवश्य लगवा लें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है वो जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करा कर टीकाकरण करा ले। एसीएमओ/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि जिले में मेगा कैंप के तहत कुल 102 स्थानों पर बूस्टर डोज लगाने के लिए कैंप आयोजित किया गया। जहां कुल 281 टीमों की तैनाती की गई। उन्होंने बताया कि चार बजे तक पोर्टल पर दर्ज आकड़ों के अनुसार 38 हजार 500 सौ से अधिक लोगों ने रविवार को आयोजित मेगा कैंपों में पहुंच का बूस्टर डोज लगवाया। भंवरनाथ बूथ से मेगा कैंप अभियान की पूरे जिले में शुरूआत हुई। इसके पश्चात सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय के साथ ही अन्य सभी एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर मेगा कैंप के आयोजन की पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें