फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: स्पर्श प्रणाली से भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन आर वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत लागू स्पर्श प्रणाली के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और जवाबदेह बनाया जा रहा है। इस प्रणाली के जरिये आशा संगिनियों को उनकी प्रोत्साहन राशि तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कार्यरत संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों को वेतन का भुगतान सीधे बैंक खातो में ऑनलाइन किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि स्पर्श प्रणाली का मुख्य उद्देश्य वित्तीय लेन-देन में पारदर्शिता लाना और भुगतान प्रक्रिया को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित बनाना है। उन्होंने सभी अधीक्षकों एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि स्पर्श पोर्टल के माध्यम से समय सीमा में भुगतान करें। चेतावनी दी कि अनावश्यक देरी या तकनीकी त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, विश्वास और सुशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से संबंधित स्वास्थ्य केंद्र या मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को अवगत कराएं। ताकि उसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें