फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

Thu, 22 Jan 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक की वादाखिलाफी सहित 20 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (रामजन्म गुट) का चल रहा धरना बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष रामजन्म सिंह ने कहा कि अपने 50 साल के शिक्षक संघ की राजनीति मेें ऐसे नियमों से अनभिज्ञ डीआईओएस को नहीं देखा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अंतिम समय तक संघर्ष जारी रहेगा।

जिलाध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि जल्द डीआईओएस कोई निर्णय नहीं लेते हैं तो संघ के सदस्य और पदाधिकारी क्रमिक अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। प्रांतीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष शेर बहादुर सिंह यादव, पूर्व प्रधानाचार्य जीत बहादुर यादव, जिला उपाध्यक्ष अबरार अहमद ने शिक्षकों से धरने को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया। धरने में नामवर सिंह, श्रीराम मौर्य, विनोद कुमार यादव, गयासुद्दीन, अवधनरायन सिंह, श्यामबलि, अनिल सिंह, अशफाक अहमद, राहुल सिंह, फरहान अहमद, राजाराम गौतम, वेद प्रकाश, कोमल यादव आदि शिक्षक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें