थाना क्षेत्र के दिलौरी पोखरी के पास मौजूद किराने की दुकान का ताला शुक्रवार की रात तोड़कर चोर अंदर रखा सामान चुरा ले गए। दुकान स्वामी को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी अखिलेश तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी गांव की पोखरी के पास दुकान खोले है। शुक्रवार की रात वो दुकान बंद कर घर चले गए। रात को अज्ञात समय चोर दुकान का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान स्वामी को इसकी जानारी शनिवार की सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा। पीड़ित के अनुसार गल्ले में रखे नकदी, खाने-पीने के सामान के अलावा इनवर्टर, बैट्री, सीसी टीवी कैमरे का सेटअप आदि चोर ले जाने में सफल रहे। पीड़ित ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।