फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बीएसए, पटल सहायक के बाद तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी बिलरियागंज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एडेड जूनियर हाईस्कूलों में नियम विरुद्ध हुई नियुक्ति प्रकरण में तत्कालीन बीएसए, पटल सहायक के बाद अब तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी बिलरियागंज महेंद प्रसाद पर भी गाज गिर गई है। अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कुमारी गायत्री ने बृहस्पतिवार को उन्हें निलंबित कर दिया। महेंद्र प्रसाद वर्तमान में बीईओ फूलपुर के पद पर तैनात थे। निलंबन की अवधि में उन्हें एडी बेसिक कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में लगभग डेढ़ साल पूर्व 20 प्रधानाध्यापकों व 65 अध्यापकों व सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हुई थी। इस नियुक्ति में अनियमितता की शिकायत मंडलायुक्त से हुई थी। मंडलायुक्त ने कमेटी गठित कर इसकी जांच कराई। जांच में अनियमितता की पुष्टि हुई तो तत्कालीन मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी ने तत्कालीन बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, पटल सहायक संजीव कुमार को निलंबित करने की संस्तुति कर दी। वहीं संबंधित अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर का निर्देश किया। इसके साथ ही उन्होंने तत्कालीन बीईओ बिलरियागंज महेंद्र प्रसाद जो वर्तमान में फूलपुर के बीईओ हैं से भी स्पष्टीकरण तलब किया था। मंडलायुक्त की संस्तुति पर तत्कालीन बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय के साथ ही पटल सहायक संजीव कुमार का शासन ने निलंबित कर दिया। इसके साथ ही तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी बिलरियागंज के बाबत जांच आख्या एडी बेसिक से तलब की गई। एडी बेसिक ने अपनी जांच आख्या नौ जून को निदेशालय को प्रेषित कर दिया। इसमें तत्कालीन खंड शिक्षाधिकारी बिलरियागंज पर भी आरोप पुष्ट हुए। जिसके आधार पर अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कुमारी गायत्री ने बृहस्पतिवार को उनके निलंबन का आदेश जारी करते हुए उन्हें एडी बेसिक कार्यालय से संबद्ध कर दिया। इतना ही नहीं प्रकरण की जांच के लिए एडी बेसिक अयोध्या को जांच अधिकारी नामित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें