फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सेंसर लगे ट्रैफिक ट्रैक पर होगा टेस्ट फिर मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना अब आसान नहीं होगा। अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए सेंसरयुक्त ट्रैफिक ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। सेंसरयुक्त ट्रैफिक ट्रैक पर 100 से अधिक कैमरों की मदद से वाहन चलाने की पल-पल की गतिविधियां रिकॉर्ड होंगी।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि यह नई व्यवस्था 15 मई से लागू कर दी जाएगी। ट्रैक पर टेस्ट देने के बाद ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।
शहर के बलरामपुर स्थित आईटीआई मैदान में बने ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में आरटीओ कार्यालय का संचालन हो रहा है। वहीं पर वाहन टेस्टिंग ट्रैक भी बनाया गया है। यहां अब तक आरटीओ में मैन्युअल ही ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता था। टेस्ट के नाम पर खानापूर्ति होती थी।
दलालों पर पैसा लेकर काम कराने का भी आरोप लगता रहा है। इससे वह लोग भी टेस्ट में पास हो जाते थे, जो वाहन चलाना नहीं जानते थे। अब टेस्ट देने के दौरान पूरी प्रक्रिया की कैमरे से रिकॉर्डिंग होगी। ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट बनकर तैयार हो चुका है। अब लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस लेने के लिए टेस्ट देना होगा। इसमें पास होने पर ही ड्राइविंग लाइसेंस मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें