फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तापमान फिर 40 डिग्री के पार पहुंचा, पांच दिन तक लू का यलो अलर्ट जारी

विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र में कड़ी धूप में छाता लेकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में एक बार फिर भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इससे दिनभर लू के थपेड़े चलते रहे। राज्य मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक जिले में लू चलने की संभावना है।
विज्ञापन

इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल जिले में मानसून आने का कोई संभावना नहीं है। यदि मानसून की रफ्तार नहीं बढ़ी तो तापमान फिर से 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री पहुंच गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें