फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे में लापरवाही हुई तो खैर नहीं ः डीएम

Wed, 15 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसलों की क्षति का जायजा लेने बुधवार को जिलाधिकारी सुहास एलवाई रानी की सराय ब्लाक के विभिन्न गांवों में गए। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि जिनका भी नुकसान हुआ है, उसे मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे ठीक से कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने बुधवार की दोपहर रानी की सराय ब्लाक के सेठवल, सोनवारा और शहीदवारा में बारिश और ओलावृष्टि से हुए फसलों के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे।

डीएम ने खेतों में जाकर गेहूं की बालियों में लगे दानों को देखा। सेठवल में किसान चंद्रदेव यादव, प्रेमचंद्र राय के खेत में लगे गेहूं और अरहर की फसल को देखा। गेहूं के दानों को सैंपल के रूप में रखवाया। चंद्रदेव यादव ने बताया कि पैदावार जो भी हुई है, उसके दाने पतले है और पैदावार भी कम हुई है।
विज्ञापन


इसके बाद सोनवारा गांव में नहर के किनारे गेहूं के खेतों को फसलों को देखा और खेत मालिक वाहिद से जानकारी ली। इसके बाद डीएम शहीदवारा में गेहूं की फसल की कटाई कर रहे ट्रैक्टर को देखा तथा खेत मालिक दीपक यादव से गेहूं की फसल तथा पैदावार के संबंध में जानकारी ली।

डीएम ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने स्तर पर सभी लेखपालों को निर्देश दें कि अपने हलके में बराबर बने रहें। डीएम ने कहा कि सर्वे में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी बसंत दूबे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें