आजमगढ़। उच्च न्यायालय के आदेश और जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर शुक्रवार को पर्यवेक्षण समिति ने बाल सम्प्रेक्षण गृह मऊ का निरीक्षण किया गया। इसमें समिति की अध्यक्ष शैलजा राठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो न्यायालय, समिति के सदस्य जागृति व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शमिल थे।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधीक्षक बाल सम्प्रेक्षण गृह संजय कुमार मिश्रा नेे बताया कि कुल 142 किशोर निरूद्ध हैं। इसमें आजमगढ़ के 52, मऊ के 30, बलिया के 59 और एक अन्य जनपद का किशोर निरूद्ध है। बलिया का एक किशोर न्यायालय पेशी पर गया था। प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि नाश्ते में आलू पराठा, चाय व एक मौसमी फल दिया गया। दोपहर के भोजन में रोटी, चावल, अरहर की दाल, सुखी सब्जी और सलाद दिया जायेगा। समिति ने किशोरों के स्वास्थ्य और उनके खानपान के बारे में पूछा। इसमें समिति को किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली। किशोरों से उनके मुकदमे की पैरवी के लिए अधिवक्ता के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि सभी के मुकदमे में पैरवी के लिए अधिवक्ता नामित हैं। इस मौके पर प्रवीण कुमार सिंह, डिप्टी चीफ, लीगल एड डिफेंस काउंसिल मौजूद रहे।