फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शीतलहर का प्रकोप बढ़ा, गलन से जनजीवन बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में शीतलहर और गलन का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दोपहर बाद निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत मिली। बुधवार को पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। गलन के कारण हर कोई बेहाल रहा। अलाव के सहारे लोग समय काटने को विवश रहे। सबसे ज्यादा परेशानी रोजमर्रा के काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वालों को हुई। उन्हें कांपते हुए काम पर जाना पड़ा। लेकिन जहां भी आग जलती मिली उन्होंने अपने शरीर को गर्म किया।
विज्ञापन

जनपद में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सर्दी में गलन कम होने का नाम नहीं ले रही। गलन से लोगों को न रात में राहत मिल रही है और न ही दिन में सुकून मिल रहा है। जिससे जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। इस सीजन की सर्दी पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ रही है। लगातार रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार की सुबह से ही घना कोहरा वातावरण में छाया रहा। जिसके वजह से यातायात प्रभावित रहा। वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकार्ड किया गया। जनपद में लगातार बिगड़ रहे मौसम ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा परेशानी दैनिक कार्य कर परिवार का भरण पोषण करने वाले श्रमिकों को हो रही है। सुबह आठ बजे तक वह चौक, सिधारी पुल और अटलस पोखरा के पास काम पाने की आस ठंड की परवाह किए बगैर कांपते हुए पहुंचते हैं। इनमें से कुछ को काम मिलता है तो कुछ को बिना काम के वापस होना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें