फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 72 घंटे बाद निकली धूप, गलन से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
16 ठंड से बचने के लिए जल रहे अलाव के पास बैठा कुत्ता। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। बादल छाने से 72 घंटे बाद शनिवार की दोपहर दो बजे हल्की धूप निकली तो लोग घरों से बाहर निकले पर पछुआ हवा के चलने से गलन बरकरार रही। हल्की धूप थोड़ी ही देर तक रही। इससे न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हवा के चलने से शीतलहर चलेगी।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन बादल घिरे रहने के बाद शनिवार की दोपहर डेढ़ बजे के बाद हल्की धूप निकली। यह धूप करीब एक-डेढ़ घंटे तक ही रही। हल्की धूप देख लोग घरों से बाहर व छतों पर निकले पर बाहर पछुआ हवा ने परेशान किया। इसका आलम रहा कि बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 16 रहा तो न्यूनतम 11 डिग्री पर पहुंच गया। शुकवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था। मौसम विभाग की मानें तो अगर बादल छंटा तो कोहरे की दस्तक हो सकती है। आगे भी ठंड से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। मौसम ठीक होने से दोपहर में सड़कों पर भीड़ रही पर शाम होते ही लोग घरों का रुख कर लिए।
सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा
जिले में पड़ रही ठंड का आलम यह है कि लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। ड्यूटी करने वालों के अलावा अन्य कामों से निकलने से परहेज कर रहे हैं। सुबह 10 बजे तक और शाम को पांच बजे के बाद सड़कें सूनी पड़ जा रही हैं। लोग बाइक और साइकिल से कम ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन

बुजुर्गों का अलाव बना सहारा
यूं तो ठंड सभी के लिए परेशानी का सबब है पर खासकर बुजुर्ग और बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसे में बुजुर्ग घरों में ही दुबकने को बेहतर मान रहे हैं। घरों में बुजुर्गों के लिए अलाव सहारा बना हुआ है। दिनभर उम्रदराज लोग अलाव के पास ही बैठे रह रहे हैं।
पूर्वांचल में रविवार तक कोल्ड-डे रहने का अनुमान है। इसके बाद थोड़ा सुधार होगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अगर जरूरी न हो तो बाहर न निकलें। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें