फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपकेंद्र चालू कराने को लेकर धरना दो दिन से जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। बरईपुर विद्युत उपकेंद्र को चालू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष अनिल नारायण सिंह के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं होती है तो दीदारगंज-अंबारी मार्ग जाम करेंगे।
विज्ञापन

बताते चलें कि बरईपुर विद्युत उपकेंद्र के निर्माण में लगभग दो करोड़ साठ लाख रुपये खर्च हुए हैं। विद्युत उपकेंद्र को बने हुए लगभग पांच साल पूरे हो चुके हैं। वर्तमान की सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधियों के द्वारा उद्घाटन भी किया जा चुका है। बावजूद उपकेन्द्र से क्षेत्र के गांवों में आपूर्ति नहीं की जा रही है। इसी को लेकर मंगलावर को कांग्रेसपार्टी के ब्लाक अध्यक्ष अनिल नारायण सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गद्दोपुर स्थित विद्युत उपकेन्द्र पर धरना दिया है। अनिल नारायण सिंह ने कहा कि धरने को दो दिन हो गए। यदि जल्द बरईपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र को चालू नहीं किया गया तो दीदारगंज-अंबारी मार्ग पर चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। धरने में प्रवेश कुमार सिंह, हीरालाल चौहान, रामसूरत चौहान, असलम शेख, मंसुरी, देवेंद्र सिंह, पंकज चौहान, विजय बहादुर यादव, किफायतुल्ला, सत्येंद्र कुमार सिंह, राजेश्वर मिश्र, मृत्युंजय सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें