फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रदेश में अपराधियों का शासन'

Sun, 27 Dec 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों की सरकार है और भाजपा में नीचे से ऊपर तक अपराधियों का बोलबाला है लेकिन जिले के कुछ तथाकथित नेता राजनरायन सिंह के परिवार को अनाथ न समझें। पूरी कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ खड़ी है। वह रविवार को बरदह थाने के सम्मोपुर गांव निवासी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनरायन सिंह के घरवालों को ढांढस बंधाने आए थे।
विज्ञापन


इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राजनरायन के बड़े भाई श्याम कन्हाई सिंह से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस कार्रवाई पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि शर्म की बात है कि अब तक पुलिस शूटरों को नहीं पकड़ पाई। इससे उसकी भूमिका संदिग्ध है।

हत्या के पीछे पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अंगद यादव हाथ होने पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में नीचे से ऊपर तक अपराधियों का ही बोलबाला है। प्रदेश सरकार की खिंचाई करते हुए उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में अपराधी ही सरकार चलाते हैं। राजनरायन के बड़े भाई श्याम कन्हाई सिंह ने इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के हस्तक्षेप की मांग की।
विज्ञापन


रविवार को दिन में पौने तीन बजे राजनरायन के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. निर्मल खत्री करीब 45 मिनट तक यहां रहने के बाद लखनऊ रवाना हो गए। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह, डा. लालती देवी, यदुनाथ यादव, रामानंद सागर आदि लोग मौजूद रहे।

बता दें कि सम्मोपुर गांव निवासी राजनरायन सिंह की 19 दिसंबर की सुबह बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। घटना के संबंध में उनकी पत्नी सुधा सिंह ने पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता अंगद यादव और अपने पट्टीदार सुनील सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस इस मामले में सिर्फ अंगद को ही गिरफ्तार कर सकी। जबकि दूसरा आरोपी सुनील और शूटर अभी तक नहीं पकड़े जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें