फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की निकलेगी शवयात्रा

Thu, 19 Mar 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न और अन्य समस्याओं को लेकर बेमियादी धरने पर बैठी फूलन सेना का धरना बुधवार को छठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनगभन होकर प्रदर्शन किया और शासन प्रशासन विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन


अंबेडकर नगर प्रभारी वेद प्रकाश निषाद ने कहा कि आजमगढ़ जनपद के समाजवादी जनप्रतिनिधि फूलन सेना के कार्यकर्ताओं की पीड़ा नहीं समझते हैं तो फूलन सेना विधानसभावार प्रत्येक विधायक के घर पर सत्य और न्याय के लिए धरना देगी। अगर इसके बाद भी जनप्रतिनिधियों की आंख नहीं खुली तो फूलन सेना प्रदेश सरकार की शवयात्रा निकालेगी।

जिलाजीत निषाद ने कहा कि सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अध्यक्षता तीरथ निषाद और संचालन मंगल निषाद ने किया।  धर्मेंद्र निषाद, मंदेव निषाद, राजू निषाद, हरेंद्र निषाद, जियालाल निषाद, रामजीवन निषाद, सोहित निषाद, महेश निषाद, रोहित निषाद, जयराम निषाद, श्रीराम निषाद, हंसराजी देवी, कमलोती, कमली देवी, कुसुमलता, रीना मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें