फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गाय-बछड़ा न देने पर तस्करों ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। थाना क्षेत्र के दो गांवों में पशु तस्करों की दबंगई सामने आई है। गाय और बछड़ा न बेचने पर एक महिला को जान से मारने की धमकी दी गई, वहीं दूसरे मामले में पिकअप लेकर पहुंचे तस्करों ने आधी रात में गाय जबरन लादने की कोशिश की और विरोध करने पर घर पर ईंट-पत्थर बरसाए। घटनाओं के बाद दोनों परिवारों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

निजामपुर गांव निवासी नीलू पत्नी अखिलेश नोना ने अहरौला थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि 19 जून की शाम कई अज्ञात पशु तस्कर उनके घर पहुंचे और गाय-बछड़ा मांगने लगे। नीलू ने इनकार किया तो तस्कर जबरन लेने पर अड़ गए। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज की और जाते-जाते जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। बेरांव में रात में जबरन लादने पहुंचे तस्कर : अहरौला क्षेत्र के बेरांव गांव से सामने आया है। पीड़िता दुर्गावती चौहान पत्नी जंगबहादुर ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि 16 जून को कुछ लोग उनके घर पर गाय खरीदने पहुंचे थे। मना करने पर अगले दिन 17 जून की रात को तस्कर पिकअप लेकर आए और गाय को जबरन लादने लगे। आवाज सुनकर जब दुर्गावती बाहर निकलीं, तो तस्कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। डर के कारण वह वापस घर में चली गईं। यह पूरी घटना रात 12.44 बजे घर में लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें