फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की पिटाई के सदमे से मां की मौत

Sun, 05 Mar 2017 11:38 PM IST
अजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सरायमोहन स्थित एक ईंट भट्ठे पर शनिवार की शाम कुछ लोगों के साथ पहुंचे जौनपुर के एक ईंटभट्ठा मालिक ने काम छोड़कर भागने के आरोप में कुछ मजदूरों की पिटाई की। इस दौरान मजदूर बेटे की पिटाई देख सदमे में आई उसकी मां की मौत हो गई। घायल एक मजदूर की तहरीर पर मारपीट और दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बरदह थाना क्षेत्र के पसिका गांव निवासी शंकर यादव का सरायमोहन गांव में ईंट भट्ठा है। यहां सरायमोहन निवासी संजय मुसहर (27) पुत्र रामवृक्ष, भारत (22) पुत्र बंगाली और बबलू (28) पुत्र मंगरू शनिवार को काम कर रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे जौनपुर जिले के जरासी निवासी एक ईंट भट्ठा मालिक कुछ साथियों के साथ पहुंचा और तीनों मजदूरों की पिटाई करने लगा। जौनपुर के ईंटभट्ठा मालिक का आरोप था कि तीनों मजदूर उसके भट्ठे पर काम करते थे। इन्हें मजदूरी दी गई थी लेकिन काम छोड़कर चले आए।
इस दौरान रजौता देवी अपने बेटे बबलू को पिटता देख सदमा लगने से बेहोश हो गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध किया जाता कि उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीएम लालगंज जैनेंद्र सिंह प्रभारी निरीक्षक बरदह प्रदीप चौधरी पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी भट्ठा मालिक जा चुका था। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने रजौता की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भारत मुसहर की तहरीर पर भट्ठा मालिक पिंटू सिंह सहित अन्य के विरुद्ध मारपीट और दलित उत्पीड़न में केस दर्ज किया गया है। सीओ लालगंज राधेश्याम ने बताया कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रजौता की मौत का जो कारण स्पष्ट होगा। उसके तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें