फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे में उतराया मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र कौरा गहनी गांव स्थित पोखरे में रविवार की सुबह एक युवक का शव उतराया हुआ मिला।
विज्ञापन

कौरा गहनी गांव के ग्रामीण रविवार की सुबह पोखरे की तरफ गए तो शव उतराया हुआ देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरी से निकलवा कर शिनाख्त की कवायद में जुट गया। कुछ ही देर में मृतक की पहचान फहीम (35) पुत्र मो. अली रजा निवासी कांशीराम आवास डीएवी पीजी कालेज के रूप में की गई। युवक की ससुराल सरायमीर थाना क्षेत्र के बरईपुर खासडीह गांव में थी। बीते दो माह से वह अपनी ससुराल में ही रह रहा था। शनिवार की रात वह खाना खाकर घर से निकाला और फिर वापस नहीं आया। सुबह पोखरी में शव उतराया मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें