फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र से हुई लूट का 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर मोड़ पर शनिवार को दिन में बैंक मित्र से दो बाइक सवार चार बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए थे। घटना को अंजाम देने के पूर्व बदमाशों ने तमंचे की मुठिया से हमला कर घायल भी कर दिया था। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

अहरौला के निजामपुर गांव निवासी मनोज पुत्र मेवालाल जनसेवा केंद्र संचालक है। वह यूबीआई माहुल से संबंद्ध बैंक मित्र है। शनिवार को वह बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल कर अपने जनसेवा केंद्र पर जा रहा था। इसी दौरान कोर्राघाटमपुर लिंक मार्ग पर घात लगा कर बैठे एक बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार दो बदमाश भी मौके पर पहुंच गए। एक बदमाश ने मनोज के सिर पर तमंचे की मुठिया से प्रहार कर घायल कर दिया और ढाई लाख रुपये रखा बैग लूट कर फरार हो गए। घटना के बाद एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल भी किया। घटना को 24 घंटे बीत चुके है और पुलिस के हाथ खाली ही है। लोगों का कहना है कि पूर्व में हुई 80 हजार की लूट की घटना का जिस तरह से अब तक खुलासा नहीं हो सका है कहीं इस घटना का भी ऐसा ही हाल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें