चार जून को ड्यूटी के दौरान नक्सलियों ने उनकी टोली पर हमला बोल दिया। जिसमें एक जवान की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई जवान गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें आजमगढ़ के रानी की सराय की चड़ई गांव निवासी परमिंद यादव भी घायल हो गए। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में आजमगढ़ का लाल शहीद हो गया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं सेना के जवान शहीद पार्थिव शव लेकर रानी की सराय क्षेत्र के चड़ई गांव के लिए रवाना हो गए हैं।
चार जून को ड्यूटी के दौरान नक्सलियों ने उनकी टोली पर हमला बोल दिया। जिसमें एक जवान की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई जवान गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें आजमगढ़ के रानी की सराय की चड़ई गांव निवासी परमिंद यादव भी घायल हो गए। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। परिजन शव आने का इंतजार कर रहे हैं। शहीद जवान के घर आने जाने का ताता लोगों का लगा हुआ है। शहीद जवान के एक पुत्र व एक पुत्री है।