निजामाबाद। तहसील क्षेत्र पहलेजाबाद ग्राम सभा के पास एक बाग में शुक्रवार की सुबह विशाल अजगर दिखा। अजगर एक नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था किसी तरीके से लोगों ने अजगर के मुंह से नीलगाय के बच्चे को बाहर किया और उसे एक खांचे में बंद कर दिया।
निजामाबाद तहसील के पहलेजाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह अजगर दिखने की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भींड़ जुट गई। ग्रामीणों ने अजगर को एक खांचे में बंद कर दिया। अजगर कुछ देर तक शांत रहा लेकिन कुछ देर बाद जब वह हरकत करने लगा तो लोगों ने खांचे को हटा दिया। उसे पकड़कर एक बोरे में बंद कर दिया। बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ लेकर ले गई।