फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मस्जिद निर्माण के समय बीम का ढांचा गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के दोरजी धौरहरा गांव में मस्जिद निर्माण के समय बृहस्पतिवार की शाम बीम का ढांचा (फार्मा) एक मजदूर के ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहापुर गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद (50) मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को दोरजी धौरहरा गांव में इसरार अहमद के यहां मस्जिद निर्माण में लगे थे। इस दौरान बीम का ढांचा (फार्मा) उठाते समय नागेंद्र प्रसाद का पैर फिसल गया। बीम ढांचा नागेंद्र प्रसाद के ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए।
परिजन इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले गए जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने नागेंद्र प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक नागेंद्र प्रसाद के पास दो लड़के और दो लड़कियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें