मीडिया से बात करते अबू आसिम आजमी। स्रोत-वीडियो ग्रैब
- फोटो : Samvad
महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अबू आसिम आजमी मंगरावां गांव में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की राजनीति और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने दावा किया कि जनता मौजूदा सरकार से नाराज है और बदलाव चाहती है।
अपने पैतृक गांव मंगरावां में मित्र की बहन की शादी में शामिल होने पहुंचे आजमी ने कहा कि उनका अपने जिले से गहरा जुड़ाव है। उन्होंने वर्ष 2012 से 2017 के बीच अखिलेश यादव की सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि लोग उस दौर को याद कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के लिए उन्होंने 300 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) द्वारा भ्रामक सामग्री तैयार किए जाने के दौर में राजनीतिक बयानबाजी को नौटंकी बताते हुए आजमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों, नौजवानों और उपेक्षित वर्गों की आवाज है।
जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता का दुरुपयोग लोगों को डराने-धमकाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि लोग सड़कों पर उतरेंगे और आने वाले समय में राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेगा।